प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

उत्तराखंड में सभी पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

उत्तराखंड के सभी पांचों लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे तक रिकॉर्ड मतों से भाजपा आगे चल रही है।

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत को 232132 मत मिल चुके हैं जो कांग्रेस उम्मीदवार विरेंद्र रावत से 48249 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को 186276 मत हैं। टिहरी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह को 148605 मत मिल चुके हैं जो कांग्रेस से 74931 मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला को 69111 मत मिले हैं। अल्मोड़ा से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा को 214064 मत मिल चुके हैं जो कांग्रेस उम्मीदवार से 120649 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा 93415 मत मिले हैं।

पौड़ी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी को 177497 मत मिले हैं जो 65305 मतों से आग हैं। कांग्रेस उम्मीदवार के 114289 मत हैं। नैनीताल उधमसिंह नगर से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट को 410770 मत मिले हैं जो 187237 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को 223533 मत मिले हैं।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5520330
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024