प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस बीच तमाम राजनीतिक दल ताबड़तोड़ सूची जारी कर अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को 10वीं सूची जारी की। इसकी जानकारी भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट जारी कर दी गई। 

नौ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

इस सूची में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सात, चंडीगढ़ की एक तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट मिलाकर कुल नौ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

आसनसोल सीट से लड़ेंगे एसएस अहलूवालिया

बताना चाहेंगे पार्टी ने एसएस अहलूवालिया को पश्चिम बंगाल की बर्धमान की बजाय इस बार आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। यहां तृणमूल की टिकट पर पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को दिया बलिया से टिकट

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया गया है। चंडीगढ़ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को टिकट दिया गया है।

ये रही घोषित नामों की सूची

आज घोषित नामों की सूची इस प्रकार है- चंडीगढ़ से संजय टंडन, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर (एससी) से बीपी सरोज, गाजीपुर से पारसनाथ राय और आसनसोल से एसएस अहलूवालिया का नाम है। 

आगंतुकों: 32167924
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025