राज्यसभा चुनावः भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम है। उन्हें बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

उम्मीदवारों के नाम

भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है जिसमें बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार उम्मीदवार बनाए गए हैं। भाजपा ने असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा, से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ एक दिन बाकी

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ एक दिन बाकी है। बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं। इनमें महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी। नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है। तीन एवं चार मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए सिर्फ 5 मार्च का दिन ही बाकी है। बिहार से जिन 5 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

37 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...