लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा को मिली पहली जीत, सूरत से निर्विरोध जीते मुकेश दलाल

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी को बड़ी खुशखबरी मिली है। सूरत से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। इस प्रकार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का खाता नतीजों से पहले ही खुल गया है।

गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर चले लंबे सियासी ड्रामे के बाद भाजपा कैंडिडेट मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और उनके डमी कैंडिडेट का नामांकन रद्द हो गया था।

नाम वापस लेने के अंतिम दिन कुल 9 मान्य नामांकन में से 8 ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की यह पहली कामयाबी है। आयोग की तरफ से आधिकारिक घोषणा के बाद भाजपा के पाले में चुनाव परिणामों से पहले ही एक सीट आ जाएगी।

सूरत लोकसभा निर्विरोध जीतने वाले मुकेश दलाल सूरत बीजेपी के महासचिव हैं। वह वर्तमान में एसडीसीए समिति के सदस्य हैं। इससे पहले दलाल बीजेपी युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर काम कर चुके हैं। दलाल एसएमसी में 3 बार पार्षद, 5 बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे। सूरत से अभी तक दर्शना जरदोश सांसद हैं। इस बार पार्टी ने बदलाव करते हुए मुकेश दलाल को उतारा था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में गुजरात की सभी 26 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होने हैं। 7 मई को जनता के मत डालने से पहले ही भाजपा ने गुजरात से एक सीट अपने नाम कर ली है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...