प्रतिक्रिया | Sunday, August 03, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

25/06/24 | 7:48 pm | Loksabha Speaker

printer

भाजपा ने अपने लोकसभा सदस्यों को जारी किया व्हिप

लोक सभा अध्यक्ष के लिए बुधवार को चुनाव होना है। इस चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी लोक सभा सदस्यों को 26 जून को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

भाजपा ने ओम बिड़ला को तो कांग्रेस ने के. सुरेश को बनाया लोकसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार

एनडीए ने लोक सभा अध्यक्ष पद के लिए कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला को उम्मीदवार बनाया है। वे 2019 से 2024 तक लोकसभा के स्पीकर रहे हैं। जबकि इंडिया ब्लाॅक की ओर से कांग्रेस ने आठ बार से सांसद के. सुरेश को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने भी अपने सभी लोक सभा सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। एनडीए के उम्मीदवार ओम बिड़ला मजबूत स्थिति में हैं। उन्हें 293 सांसदों का समर्थन है। इनके अलावा कुछ निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के सांसदों का भी उन्हें समर्थन मिल सकता है। दूसरी ओर विपक्ष के उम्मीदवार के. सुरेश के समर्थन में करीब 234 सांसद हैं।

आगंतुकों: 35295654
आखरी अपडेट: 3rd Aug 2025