29/04/24 | 10:18 am

Print

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज बिहार और असम के चुनावी दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (सोमवार) 2 राज्यों बिहार और असम में चुनाव प्रचार करेंगे। वो सबसे पहले बिहार में दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह असम जाएंगे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

बिहार और असम में अमित शाह के सार्वजानिक कार्यक्रम

दरअसल आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए अमित शाह देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, आज अमित शाह का चुनावी दौरा बिहार के झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से शुरू होगा। वो दोपहर साढ़े 12 बजे मधुबनी के नरहिया स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वो बेगूसराय जाएंगे। दोपहर 2 बजे बेगूसराय के जेडी कालेज में होने वाली भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम साढ़े पांच बजे असम के गुवाहटी में रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो साइकिल फैक्टरी तिनिअल से शुरू होकर लालगनेश में समाप्त होगा।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...

1 hour ago | clean energy investment

भारत में क्लीन एनर्जी सेक्टर में 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश अवसर बनेंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत रिन्यूएबल एनर्...