प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

भारतीय जनता पार्टी के लिए अब तक सबसे चुनौतीपूर्ण रहे केरल राज्य से कुछ सुकून मिलता दिख रहा है। दरअसल, भाजपा के त्रिशूर से प्रत्याशी सुरेश गोपी 58,107 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जिसे निर्णायक माना जा रहा है। हालांकि शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद त्रिवेन्द्रम से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के दिग्गज शशि थरूर को 23,930 मतों से पछाड़ दिया है। 

त्रिशूर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश गोपी को अब तक मिले 2,92,992 मत 

त्रिशूर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश गोपी को अब तक हुई मतगणना में 2,92,992 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा के एडवोकेट सुनील कुमार को 2,35,718 मत मिले हैं। कांग्रेस के बड़े नेता मुरलीधरन भी यहां कुछ कम 2,30,118 मत लेकर तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। 

त्रिवेंद्रम सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को 1,89,982 मत हुए प्राप्त

त्रिवेन्द्रम की प्रतिष्ठित सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर 1,89,982 मत प्राप्त करके कांग्रेस के शशि थरूर से 23,930 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। शशि थरूर को 1,66,052 मत मिले हैं। यहां माकपा के पी. रविन्द्रन 1,30,028 मतों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

वहीं वायनाड से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 लाख 15 हजार वोटों से निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। केरल में कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस राज्य की 20 में से 13 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 02 सीट पर, मार्क्सवीदी कम्युनिष्ट पार्टी 01 पर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 02 पर और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 01 सीट पर आगे चल रही हैं। केरला कांग्रेस 01 सीट पर आगे चल रही है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5518265
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024