ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है और यहां भाजपा और एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी समर्थित एनडीए बाजी मार रही है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 130, सत्तारूढ़ युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी(YSRCP), 18 सीटों पर आगे चल रही है। यहां के 175 सीटों के रुझान आए हैं। वहीं टीडीपी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही एनडीए जनसेना पार्टी – JNP 20 और भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है। आंध्र प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 88 है और टीडीपी ने इस बार चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

उधर ओडिशा में वर्तमान में नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल की सरकार है लेकिन यहां सत्ता परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है। 147 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 78, बीजू जनता दल (बीजेडी) 54, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) 11, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीआई (एम) 1, स्वतंत्र – आईएनडी 2 सीटों पर आगे है। ओडिशा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सीटों का है।

RELATED ARTICLES

55 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...