बीएसएफ ने किया भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी

असम के गुवाहाटी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय की ओर से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बांग्लादेश में अशांति के मद्देनजर स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाई गई है।

कमांडरों को सतर्क रहने का निर्देश

गुवाहाटी बीएसएफ के पीआरओ ने एक बयान जारी कर कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी भी सुरक्षा खतरे को रोकने के लिए सीमा क्षेत्रों में हाई अलर्ट की घोषणा की गयी है। सभी स्तरों पर कमांडरों को सतर्क रहने और उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है। 

कई इलाकों में बलों की भारी तैनाती

कई इलाकों में बलों की भारी तैनाती की गई है और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी) गठित कर सीमा पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पीआरओ ने बताया कि सीमा पर एक जल दस्ते का विंग और 11 बीएसएफ बटालियन तैनात किए गए हैं। 

वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए खुफिया टीमों को भी लगाया गया 

ये सभी भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों (एलसीएस) पर निगरानी कर रहे हैं। पीआरओ ने कहा कि सीमा चौकियों (बीओपी) पर तैनाती बढ़ा दी गई है। उपकरणों का उपयोग करके निगरानी की जा रही है। वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए खुफिया टीमों को भी लगाया गया है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

53 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...