दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देकर संसद के दोनों सदन स्थगित

राष्ट्रपति के अभिभाषण के समापन के बाद बुधवार को संसद के दोनों सदनों में दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देकर कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में पूर्व सदस्य एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भी श्रद्धांजलि दी गई। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति रखने के बाद शोक संदेश पढ़ा गया। 

अजित पवार के निधन पर किया शोक प्रकट 

लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत में विमान दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक प्रकट किया गया और उसके बाद दिवंगत पूर्व सदस्यों, शालिनी पाटिल, भानु प्रकाश, सत्येन्द्र नाथ ब्रह्मा चौधरी, सुरेश कलमाड़ी, कबीन्द्र पुरकायस्थ को श्रद्धांजलि दी गई। बाद में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

दूसरी ओर राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने पर पहले सदन के दिवंगत पूर्व सदस्यों पूर्व सदस्य एल. गणेशन और सुरेश कलमाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक संदर्भ प्रस्तुत किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

31 mins ago | India

भारत में हो रहे वैश्विक एक्सचेंज महाकुंभ में पीएम मोदी बोले- “अर्थव्यवस्था मजबूत, तेजी से बढ़ रहा पूंजीगत बाजार” 

भारत दो दशकों के लंबे अंतराल के बाद वैश्विक वित्तीय जगत के एक बड़े आयोजन 'वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्स...

57 mins ago | India Electronics Exports

भारत का मेमोरी चिप निर्यात अगस्त में रिकॉर्ड 116 मिलियन डॉलर पर पहुंचा

भारत का मेमोरी चिप निर्यात अगस्त 2026 में अब तक के सर्वोच्च स्तर 116 मिलियन डॉलर (करीब 1,000 करोड़ रुपये) ...