बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ी

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने मनी लांड्रिंग मामले में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है। आज के. कविता की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट ने के. कविता को 7 मई को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 6 मई को कोर्ट ने के. कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। के. कविता को सीबीआई ने भी 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के. कविता भी साजिश में शामिल थीं।

इसके पहले के. कविता आबकारी घोटाला मामले के मनी लांड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में थीं। सीबीआई ने इस मामले में के. कविता से 6 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में पूछताछ की थी। कोर्ट ने 5 अप्रैल को सीबीआई को के. कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी थी। ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

6 hours ago | Atmanirbhar Bharat

पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिं...