Print

बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म ने 600 लिस्टिंग का आंकड़ा किया पार : बीएसई

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने मंगलवार को बताया कि भारत के लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) लिस्टिंग प्लेटफॉर्म, बीएसई एसएमई ने 600 लिस्टिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्सचेंज के अनुसार, इन कंपनियों द्वारा अपनी स्थापना के बाद से अब तक जुटाई गई कुल धनराशि 10,652 करोड़ रुपए है, जिसका कुल बाजार पूंजीकरण 1,84,574 करोड़ रुपए है।

जनवरी 2023 से अब तक, प्लेटफॉर्म पर एसएमई आईपीओ के लिए औसत इश्यू साइज 32 करोड़ रुपए हो गया है

बीएसई ने कहा, “इस प्लेटफॉर्म ने न केवल यह आंकड़ा पार किया है, बल्कि हाल के वर्षों में इसकी शक्ति भी बढ़ी है और इसने बड़े इश्यू साइज के साथ और अधिक धन जुटाया है।” जनवरी 2023 से अब तक, प्लेटफॉर्म पर एसएमई आईपीओ के लिए औसत इश्यू साइज 32 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि 13 मार्च 2012 से 31 दिसंबर 2022 की अवधि में यह 11 करोड़ रुपए था। इसके अलावा, बीएसई ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक जुटाई गई धनराशि 6,109 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि 13 मार्च 2012 से 31 दिसंबर 2022 की अवधि में यह 4,544 करोड़ रुपए थी।

प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड एसएमई देश भर में मौजूद आर्थिक अवसरों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं

एक्सचेंज ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर एसएमई द्वारा उठाए गए ये बड़े और साहसिक कदम उनके मुख्य मंच की ओर बढ़ने से भी और मजबूत हो रहे हैं, कुल कंपनियों में से लगभग एक-तिहाई कंपनियां यह बदलाव कर रही हैं। प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड एसएमई देश भर में मौजूद आर्थिक अवसरों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड एसएमई की अखिल भारतीय उपस्थिति है और साथ ही देश के विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व भी है, जिससे यह देश के आर्थिक विकास की एक समग्र तस्वीर प्रस्तुत करता है।

बीएसई लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सुंदररामन राममूर्ति ने कहा कि 7 करोड़ से अधिक एसएमई, जीडीपी में 30% का योगदान देते हैं

बीएसई लिमिटेड के एमडी और सीईओ सुंदररामन राममूर्ति ने कहा, “7 करोड़ से अधिक एसएमई, जीडीपी में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी, निर्यात में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी और रोजगार में लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ, एमएसएमई 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक यूनिक आर्थिक अवसर प्रस्तुत करते हैं।”बीएसई के अनुसार, इस इकोसिस्टम की सहायता के लिए बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म ने हाल ही में एक जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल लॉन्च किया है, जो एसएमई आईपीओ दस्तावेजों को एक्सचेंज में औपचारिक रूप से दाखिल करने से पहले उनकी जांच करता है।

यह सिस्टम दस्तावेज़ सत्यापन और लिस्टिंग प्रक्रिया की गति व प्रभावशीलता दोनों में सुधार करती है

यह सिस्टम न केवल दस्तावेज दाखिल करने की सत्यापन प्रक्रिया में सुधार करती है, बल्कि लिस्टिंग प्रक्रिया की प्रभावशीलता और समय सीमा में भी सुधार करती है। बीएसई की लिस्टिंग और एसएमई प्लेटफॉर्म प्रमुख, राधा कीर्तिवासन ने कहा, “हमारी निरंतर वृद्धि, साथ ही विकसित हो रही तकनीकी सुविधाएं, उभरते उद्यमियों की महत्वाकांक्षाओं को गति देने के लिए एक्सचेंज और प्लेटफॉर्म के समग्र संकल्प को दर्शाती हैं।” (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

02/10/26 | 5:33 pm | केंद्र सरकार

सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए RELIEF योजना के दूसरे घटक के तहत निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई

केंद्र सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप-रिलीफ योजना (Resilience & Logistics...

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...