बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

ऋषिकेश में आज गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पवित्र नगरी के त्रिवेणी घाट, रामझूला और लक्ष्मण झूला के घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगायी।

गंगा के त्रिवेणी घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न अनुष्ठान आदि कर गरीबों को दान-पुण्य दिया। प्रशासन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर सभी घाटों पर सकुशल स्नान संपन्न कराने और सुरक्षा के लिए जल पुलिस तैनात की गई थी।

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में धाम यात्रा के चलते जहां हजारों की संख्या में पहले से ही यात्री डेरा जमाए थे। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में वाहनों से आए यात्रियों के कारण नेपाली फार्म से ब्रह्मपुरी तक सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से नेपाली फार्म से वाहनों को डाइवर्ट भी किया गया। जिसके चलते वाहन सवारों को 25 से 30 किलोमीटर अधिक चलना पड़ा। शहर में आने वाले वाहनों को भी त्रिवेणी घाट तक नहीं जाने दिया गया।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

58 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...