13/08/24 | 9:34 pm | BIS | EED

Print

भारतीय मानक ब्‍यूरो ने की पर्यावरण पर नए विभाग ईईडी की शुरुआत

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने पर्यावरण और पारिस्थितिकी से संबंधित मुद्दों पर मानकीकरण के लिए एक नए विभाग की शुरुआत की है। इसका नाम पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग (ईईडी) दिया गया है।

उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि बीआईएस ने पर्यावरण और पारिस्थितिकी से संबंधित मुद्दों पर मानकीकरण के लिए एक नया विभाग शुरू किया है। इसका उद्देश्य स्थिरता तथा पर्यावरण मानकीकरण में वैश्विक मानक स्थापित करना है।

मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय मानक निकाय बीआईएस ने विभाग की स्थापना के उपलक्ष्य में एक दिन पहले एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि नया विभाग सभी पारिस्थितिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा और भारत तथा विश्व दोनों के लिए मानक तैयार करेगा।

RELATED ARTICLES

57 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...