14 राज्यों की 48 विधानसभा और महाराष्ट्र व केरल की एक-एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने मंगलवार को दो राज्यों महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर और झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके अलावा आयोग ने 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे।

14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
इसी के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र एवं केरल की एक-एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रमों की भी घोषणा की। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी सीटों की मतगणना 23 नवंबर को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ दिल्ली के विज्ञान भवन में पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। इसके अनुसार 48 विधानसभा सीटों में से सर्वाधिक 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। इसके अलावा राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार एवं पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांडेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान
आयोग के अनुसार 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए बुधवार 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन 25 अक्टूबर, नामांकन की जांच 28 अक्टूबर और नाम वापसी 30 अक्टूबर तक हो सकेगी। वहीं, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांडेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इनके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन, 30 अक्टूबर को नामांकन की जांच, 4 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गयी है।

इन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

उत्तर प्रदेश- मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (एससी), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावन।

राजस्थान- झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर (एसटी), चौरासी (एसटी)।

पश्चिम बंगाल- सीताई (एससी), मदारीहाट (एसटी), नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तालडांगरा।

असम- धोलाई (एससी), सिडली (एसटी), बोंगाईगांव, बेहाली, सामागुड़ी।

बिहार- तरारी, रामगढ़, इमामगंज (एससी), बेलागंज।

पंजाब- डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा, बरनाला।

कर्नाटक- शिगांव, संदुर (एसटी), चन्नापटना।

केरल- पलक्कड़ और चेलक्कारा (एससी)।

मध्य प्रदेश- बुधनी और विजयपुर।

सिक्किम- सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग।

छत्तीसगढ़- रायपुर सिटी साउथ।

गुजरात- वाव सीट।

मेघालय- गाम्बेग्रे (एसटी)।
उत्तराखंड- केदारनाथ।

RELATED ARTICLES

08/12/25 | 11:45 pm | BPCL Bio-Diesel Collaboration

भारतीय सेना की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल शामिल, हरित लॉजिस्टिक्स की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय सेना ने अपनी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल को शामिल कर लिया है। सेना का यह कदम स्वच...

08/12/25 | 10:54 pm | Bahrain Imports and Exports with India

भारत-बहरीन साझेदारी और मजबूत: समुद्री व्यापार बढ़ा, रक्षा सहयोग में नई गति

भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग का संबंध काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच...