केंद्र ने कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के विकास को दी मंजूरी, 1507 करोड़ होंगे खर्च

केंद्र सरकार राजस्थान के कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का 1507 करोड़ रुपये की लागत से विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज मंगलवार को कोटा-बूंदी में हवाई अड्डे के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

व्यस्त समय में यह टर्मिनल 1000 यात्रियों को संभालने में होगा सक्षम

मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस परियोजना में 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले एक टर्मिनल भवन का निर्माण शामिल है। व्यस्त समय में यह टर्मिनल भवन 1000 यात्रियों (पीएचपी) को संभालने में सक्षम होगा। 

वार्षिक क्षमता 20 लाख यात्री प्रति वर्ष होगी

इसकी वार्षिक क्षमता 20 लाख यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) होगी। रनवे 11/29 का आकार 3200 मीटर गुना 45 मीटर होगा। ए-321 प्रकार के विमानों के लिए 07 पार्किंग बे के साथ एक एप्रन भी होगा। दो लिंक टैक्सीवे, एटीसी-सह-तकनीकी ब्लॉक, अग्निशमन केंद्र, कार पार्क और संबंधित कार्य परियोजना में शामिल हैं।

मौजूदा कोटा हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व में 

मौजूदा कोटा हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व में है। इसमें 1220 मीटर गुणा 38 मीटर आयाम का एक रनवे (08/26) शामिल है, जो कोड ‘बी’ विमानों (जैसे डीओ-228) के लिए उपयुक्त है और एक एप्रन है जो ऐसे दो विमानों को समायोजित कर सकता है।

चंबल के तट पर स्थित कोटा राजस्थान की औद्योगिक राजधानी

उल्लेखनीय है कि चंबल नदी के तट पर स्थित कोटा को राजस्थान की औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। इसके अतिरिक्त कोटा भारत के शैक्षिक कोचिंग केंद्र के रूप में भी प्रसिद्ध है। राजस्थान सरकार ने ए-321 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास को लेकर एएआई को 440.06 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की है। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...