सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 फीसदी छात्र-छात्राएं पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 87.98 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी

खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। सीबीएसई बोर्ड के अनुसार इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी बेहतर रहा है। इस बार 91.52 लड़कियां और 85.12 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कक्षा 12वीं के विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

12वीं के लिए इस साल लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें इस साल का कुल पास छात्रों का प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। पिछले वर्ष से छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.65 फीसदी की वृद्धि हुई है।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 इस प्रकार है :-

लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.52

लड़कों का पास प्रतिशत- 85.12

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50.00

RELATED ARTICLES

50 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...