थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर, मलेशियाई पीएम ने की घोषणा

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सीमा संघर्ष पर अब विराम लग गया। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की कि दोनों देशों ने बिना किसी शर्त के तत्काल प्रभाव से युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति व्यक्त की है। यह फैसला मलेशिया की मध्यस्थता की पेशकश के बाद हुआ, जिसका उद्देश्य सीमा क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करना था। अनवर इब्राहिम ने इसे दोनों देशों द्वारा शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

पिछले सप्ताह शुरू हुए इस संघर्ष में थाईलैंड और कंबोडिया ने एक-दूसरे पर हमले शुरू करने के आरोप लगाए थे। हालात इतने बिगड़े कि दोनों देशों ने भारी तोपखाना और हवाई हमलों का इस्तेमाल किया। इस झड़प में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, कई देशों ने अपने नागरिकों को प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी थी।

इन घटनाओं के बीच युद्धविराम की खबर से क्षेत्र में शांति की उम्मीद जगी है और माना जा रहा है कि मलेशिया की यह कूटनीतिक पहल दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थिरता बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

45 mins ago | Cambodia

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कंबोडिया को राष्ट्रीय दिवस की दी बधाई, सभ्यतागत संबंधों को सराहा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को कंबोडिया के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए दोनों देशों...

2 hours ago

अंतरिक्ष यात्रियों की नई भर्ती के लिए आवेदन मांगे, आर्टेमिस मिशन का होगा विस्तार

चांद पर जाने और वहां स्थायी मानव बस्ती बनाने के अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वालों के लिए...