सीईसी ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज रविवार को परिवार के साथ तिरुमाला मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की। सीईसी का यह दौरा पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुआ है।

ज्ञात हो, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आंध्र प्रदेश में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इससे पहले ज्ञानेश कुमार ने 9 मार्च को कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। तब उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार। देवी काली सभी को सुरक्षित और स्वस्थ रखें। जय भारत, जय हिंद। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्सवपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के आयोग के संकल्प को दोहराया था।

उन्होंने कहा था कि हमने दक्षिणेश्वर में प्रार्थना की और देवी का आशीर्वाद मांगा और चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त और दबाव मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, सीईसी 10 मार्च को बेलूर मठ पहुंचे थे। हावड़ा में उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव या हिंसा के सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पूज्यनीय रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी की तपोभूमि बेलूर मठ आकर चुनाव आयोग एक बार फिर पश्चिम बंगाल के सभी मतदाताओं को बताना चाहता है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव बिना किसी दबाव या हिंसा के कराने के लिए आयोग पूरी तरह कटिबद्ध है। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...