सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को राज्यसभा के सात नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में मानसिंह मेरामन परमार, तरुण चुघ, डॉ. अलका सिंह, जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, राजेंद्र हीरालाल जैन, एम. नागराजा और अधिकारीमायुम शारदा देवी शामिल हैं।

विभिन्न भाषाओं में ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चार सदस्यों ने हिंदी, एक ने कन्नड़, एक ने पंजाबी और एक ने मणिपुरी भाषा में शपथ ली। इनमें दो सदस्य गुजरात से हैं, जबकि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और राजस्थान से एक-एक सदस्य राज्यसभा पहुंचे हैं।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश और प्रफुल्ल पटेल मौजूद रहे।

सचिवालय के अधिकारी भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी और राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

28 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...