03/07/24 | 10:45 pm

Print

चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार की शाम राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा। वहीं हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया और हेमंत सोरेन अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। उन्होंने कहा कि हेमंत की गैरहाजिरी में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायी। अब राजभवन के बुलावे का इंतजार है, ताकि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ले सकें। चम्पाई सोरेन दो फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री बने थे।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

42 mins ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...

1 hour ago | BRICS Summit

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक...