चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज रविवार को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत एक और आईसीसी ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारत एक भी मैच नहीं हारा है और टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों लय में चल रही है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत पर अधिक दबाव होगा।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का रिकॉर्ड शानदार

आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है और दोनों के पास स्क्वॉड में दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत की सफलताओं में बड़ा योगदान दिया है। कोहली ने तीन बार आईसीसी प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड जीता है। इस बार भी वह रंग में दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पारियां यादगार रही हैं।

मैं फैंस के तौर पर बहुत उत्सुक हूं

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि मैं फैंस के तौर पर बहुत उत्सुक हूं। मैं रीजनल भाषा में कमेंट्री करने के लिए भी काफी उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में भारत फेवरेट है। क्योंकि, भारत ने अभी तक एक भी मैच इस टूर्नामेंट में नहीं गंवाया है। क्योंकि, टीम इंडिया फेवरेट है, इसलिए उस पर ज्यादा दबाव रहेगा। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दो टीमें ऐसी हैं, जो भारत को टक्कर दे सकती थीं।

अब न्यूजीलैंड के साथ भारत का फाइनल मुकाबला

सेमीफाइनल में भारत से हारकर ऑस्ट्रेलिया बाहर हो चुका है। लेकिन, अब न्यूजीलैंड के साथ भारत का फाइनल मुकाबला है। न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मनोज तिवारी ने कहा कि न्यूजीलैंड के कप्तान और शानदार गेंदबाज मिचेल सैंटनर को भारत के बल्लेबाजों ने संभलकर खेला ,तो मैं समझता हूं कि भारत फाइनल मुकाबला जरूर जीतेगा।

मिचेल सैंटनर एक अच्छे गेंदबाज हैं, जो अपनी स्पिन गेंदों में अक्सर बल्लेबाजों को फंसा लेते हैं। अगर भारत के बल्लेबाज उन्हें विकेट नहीं देते हैं, तो यकीनन भारत इस मैच में मजबूत रहेगा। भारत के लिए एक अच्छी बात है कि सभी मैच जीतकर यहां पहुंचे हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने कई मौकों पर टीम को संकट से उबारा है।

विराट कोहली ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह टूर्नामेंट का दूसरा शतक लगाने से चूक गए। लेकिन, फाइनल में वह एक अच्छी पारी खेल सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में भी वह मोहम्मद शमी का भरपूर साथ दे रहे हैं।(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...