प्रतिक्रिया | Wednesday, May 08, 2024

कूनो पार्क में चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है : भूपेन्द्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि अफ्रीकी मादा चीता ‘गामिनी’ ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है।

अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली महिला के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।

आज सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (x) पर एक पोस्ट में भूपेन्द्र यादव ने कहा, “गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है: यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं ! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।” .

ttps://x.com/byadavbjp/status/1769577412315283602?s=20

बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने चीता गामिनी के 6 शावकों के चित्र और वीडियो भी साझा किया। उल्लेखनीय है कि इसके साथ कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या बढ़कर अब 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं। वहीं, इससे पहले भूपेन्द्र यादव ने 10 मार्च को उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माधयम से जानकारी साझा की थी कि पांच वर्षीय मादा चीता ने कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1330015
आखरी अपडेट: 8th May 2024