सूर्योपासना के महापर्व छठ का आज मंगलवार को समापन हो गया। बिहार और झारखंड समेत समूचे देश में छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान उपासकों के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर नज़र आए। 

आईटीओ यमुना बैराज पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य 

आईटीओ यमुना बैराज पर जगमगा रहे हाथी घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु शास्त्री घाट पर उमड़ पड़े। घाटों पर उषा अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया।

बिहार की राजधानी पटना में उषा अर्घ्य के लिए लोग कलेक्ट्रेट घाट पर उमड़ पड़े

बिहार की राजधानी पटना में उषा अर्घ्य के लिए लोग कलेक्ट्रेट घाट पर उमड़ पड़े। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी पर स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे।

वाराणसी के घाटों पर भी रही भीड़ 

वहीं वाराणसी के घाटों पर भी जबरदस्त भीड़ रही। ज्ञात हो, सूर्य देव की उपासना को समर्पित  चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

34 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...