Print

दिल्ली में यमुना नदी के तट पर नहीं हो सकेगी छठ पूजा, हाई कोर्ट का इजाजत देने से इनकार

 दिल्ली में यमुना नदी के तट पर छठ पूजा नहीं हो सकेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट में दायर याचिका में यमुना के तट पर छठ पूजा की इजाजत की मांग की गई थी।

 रातों रात यमुना साफ नहीं हो सकती

दिल्ली सरकार ने यमुना तट पर छठ पूजा पर रोक लगाई हुई है। इसके खिलाफ ‘पूर्वांचल नवनिर्माण संस्थान’ नाम के संगठन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने कहा कि छठ पूजा चल रही है। हम ऐन वक्त पर कोई आदेश नहीं दे सकते हैं। रातों रात यमुना साफ नहीं हो सकती है। हाई कोर्ट ने कहा कि यमुना का पानी इतना गंदा है कि अगर लोग उसमें घुसकर पूजा करेंगे तो खुद बीमार पड़ जाएंगे। हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते हैं।

छठ पूजा स्वच्छता का उत्सव 

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता का उत्सव है। इस बार हमें सिर्फ घाटों की सफाई की इजाजत दीजिए, ताकि अगले साल हम वहां छठ पूजा कर सकें। तब हाई कोर्ट ने कहा कि आप यमुना तट की सफाई के लिए अलग से अर्जी दाखिल कीजिए। हम आपको सुनेंगे, लेकिन इस याचिका पर हम ऐसा कोई आदेश नहीं दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

02/03/26 | 4:32 pm | दिल्ली सरकार महिला सशक्तिकरण

द्रौपदी मुर्मु ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल, महिला नेतृत्व वाले विकास पर जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (2 मार्च, 2026) नई दिल्ली में आयोजित ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार...

23/02/26 | 10:05 pm | Meerut Metro first day public response

सुगम और सुरक्षित यात्रा का नया दौर: मेरठ रैपिड मेट्रो से बदली शहर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ रैपिड मेट्रो का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किय...