Print

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। गंगालूर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ शुरू हुई और यह अभी भी जारी है।

मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद

वहीं, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के अलावा सुरक्षाबलों ने कांकेर में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया है। कुल मिलाकर अलग-अलग मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को ढेर किया गया है। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं और मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

सर्च ऑपरेशन के अंतर्गत 18 नक्सलियों के शव बरामद

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 18 नक्सलियों के ढेर होने पर कहा कि हमारे सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है। गुरुवार को डीआरजी और अन्य बलों की नक्सलियों के साथ सुबह सात बजे से ही मुठभेड़ जारी थी। सर्च ऑपरेशन के अंतर्गत 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

2026 तक पूरा छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त हो जाएगा

बीजापुर नक्सली मुठभेड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सुरक्षाबलों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने 18 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि 2026 में पूरा छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त छत्तीसगढ़ के रूप में पहचाना जाएगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। हमारे जवानों के हौसले बढ़े हुए हैं। नक्सली बैकफुट पर हैं और आने वाले समय में पूरा हमारा क्षेत्र नक्सल मुक्त राज्य के रूप में स्थापित होगा।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

30 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...