प्रतिक्रिया | Sunday, August 03, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

चिली के राष्ट्रपति आज से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट आज मंगलवार से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति फॉन्ट के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, व्यापार संघ, मीडिया और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख चिली नागरिक शामिल होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

बताना चाहेंगे चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट आज मंगलवार को दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और भारत-चिली संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।

राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे

राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरान दौरान राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप, इनोवेटर्स और तकनीकी दिग्गजों से भी मिलेंगे। राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली लौट जाएंगे। 

आगंतुकों: 35294045
आखरी अपडेट: 3rd Aug 2025