चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने बुधवार को भारतीय विश्व मामलों की परिषद आईसीडब्ल्यूए में व्याख्यान देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। यही नहीं, उन्होंने भारत को प्राथमिकता वाला साझेदार बताया और दक्षिण सहयोग में उसकी भूमिका की सराहना की। 

भारत और चिली के सीईपीए समझौते को समयबद्ध रूप से पूरा करने का लक्ष्य किया तय

उन्होंने कहा कि भारत और चिली के सीईपीए समझौते को समयबद्ध रूप से पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। ट्रम्प नीति की ओर इशारा करते हुए बोरिक ने एकतरफा टैरिफ को वैश्विक व्यापार के लिए खतरनाक और राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा बताया।  

भारतीय संस्कृति की सराहना करते हुए कही ये बात

भारतीय संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि चिली सिर्फ योग की ही नहीं बल्कि भारत की जीवंत परम्पराओं और सभ्यता को समझाने में भी रुचि रखता है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड से सीखने की भी इच्छा जताई। 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...