Print

मध्य-पूर्व में संतुलन बनाए रखने के लिए चीन ने दिया सहयोग करने का संकेत

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर संवाददाता ने पूछा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इजरायल और ईरान ने व्यापक और पूरी तरह युद्धविराम करने पर सहमति कायम की। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?

चीन संबंधित पक्षों से यथाशीघ्र राजनीतिक समाधान के सही रास्ते पर लौटने की अपील करता है

इसके जवाब में प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन मध्य-पूर्व क्षेत्र की स्थिति पर बड़ा ध्यान देता है। चीन नहीं चाहता है कि तनाव बढ़े। इसके विपरीत चीन आशा करता है कि युद्धविराम शीघ्र ही साकार होगा। तथ्यों से साबित हुआ है कि सैन्य तरीका शांति नहीं लाएगा। बातचीत और वार्ता समस्या हल करने का सही रास्ता है। चीन संबंधित पक्षों से यथाशीघ्र राजनीतिक समाधान के सही रास्ते पर लौटने की अपील करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मध्य-पूर्व क्षेत्र की शांति और स्थिरता बनाए रखने में प्रयास करना चाहता है। (इनपुट-आईएएनएस)