चिराग पासवान ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री सहित एनडीए के कई नेता रहे मौजूद

एनडीए समर्थित पार्टी लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने गुरुवार को हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। वैशाली जिले के हाजीपुर समाहरणालय परिसर स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल किया। नामांकन करने से पूर्व चिराग पासवान ने सर्किट हाउस के पास स्थित अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

चिराग पासवान के नामांकन सह आशीर्वाद सभा के दौरान एनडीए के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान चिराग पासवान के साथ उनकी मां रीना पासवान भी मौजूद रहीं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद रामकृपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, लालगंज विधायक संजय सिंह और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती भी मौजूद रहे।

चिराग पासवान की नामांकन रैली में बाहुबली रामा सिंह जो हाल ही में राजद से बागी हुए थे वे भी दिखे। चिराग पासवान ने हाजीपुर की जनता से उनका परिचय कराते हुए पार्टी में स्वागत भी किया। पर्चा दाखिल करने के बाद चिराग पासवान नामांकन रैली में जमकर गरजे। नामांकन करने से पहले चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान को यादकर भावुक नजर आए।

चिराग पासवान ने कहा कि 2014 हो या फिर 2019 का लोक सभा चुनाव उनके पिता रामविलास पासवान हमेशा उनके साथ रहे लेकिन ये पहली मर्तबा हो रहा है कि नामांकन के वक्त उनके पिता साथ नहीं हैं। चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर की जनता से वे आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि जिस तरह यहां के लोगों ने मेरे पिता जी को प्यार और सम्मान दिया था, मुझे भी उतना ही स्नेह मिलेगा।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...