केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने पहलगाम आतंकवादी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए की त्वरित कार्रवाई

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दुखद आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं।

श्रीनगर से दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए चार विशेष उड़ानों की व्यवस्था की

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने व्यक्तिगत रूप से गृह मंत्री से बात की और संबंधित अधिकारियों के साथ निकट समन्वय बनाए रखते हुए चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। तत्काल राहत उपायों के रूप में, श्रीनगर से चार विशेष उड़ानें- दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए व्यवस्था की गई है, साथ ही इसके बाद की निकासी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उड़ानों को तैयार रखा गया है।

एयरलाइनों को किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ सख्त निर्देश किए जारी 

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक तत्काल बैठक बुलाते हुए किरायों में बढ़ोतरी के खिलाफ सख्त निर्देश जारी करते हुए एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने को कहा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े।

एयरलाइनों को राज्य सरकारों और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा

इसके अलावा, उन्होंने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे राज्य सरकारों और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, मृतक व्यक्तियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि नागर विमानन मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

RELATED ARTICLES

5 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...

52 mins ago

Cabinet: रेल कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस का ऐलान, 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक होंगे खर्च 

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान...