सीजेआई ने बाजार में तेजी के बीच सेबी और सैट को दी सतर्क रहने की सलाह

शेयर बाजारों में उल्लेखनीय उछाल के बीच मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने सेबी और सैट को सतर्क रहने की सलाह दी है। जी हां, देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इस संबंध में गुरुवार को पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) को शेयर बाजारों में उल्लेखनीय उछाल के बीच सावधान रहने को कहा है।  

सैट की नई पीठें खोलने पर विचार करने का भी किया आग्रह

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) चंद्रचूड़ ने यहां नए प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) परिसर का उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। सीजेआई ने कहा कि शेयर बाजार में जारी तेजी को लेकर सेबी और सैट को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से सैट की नई पीठें खोलने पर विचार करने का भी आग्रह किया। क्योंकि, अधिक मात्रा में लेन-देन तथा नए नियमों के कारण कार्यभार बढ़ गया है।

शेयर बाजार में जितनी अधिक तेजी देखेंगे, सेबी और सैट की भूमिका उतनी अधिक होगी

सीजेआई ने कहा कि आप शेयर बाजार में जितनी अधिक तेजी देखेंगे, मेरा मानना है कि सेबी तथा सैट की भूमिका उतनी ही अधिक होगी। ये संस्थान सतर्कता बरतेंगे, सफलताओं का जश्न मनाएंगे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि इसकी नींव स्थिर रहे। उन्होंने कहा कि सेबी और सैट जैसे अपीलीय मंच के स्थिर तथा पूर्वानुमानित निवेश वातावरण को बढ़ावा देने के पीछे उनका ‘‘अत्यधिक राष्ट्रीय महत्व’’ हैं। 

वित्तीय क्षेत्र में समय पर कार्रवाई और त्रुटियों को सुधारना बेहद महत्वपूर्ण

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में समय पर कार्रवाई और त्रुटियों को सुधारना बेहद महत्वपूर्ण है। सीजेआई ने इस सैट की नई वेबसाइट भी पेश की। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में प्रगति के साथ न्याय तक पहुंच की अवधारणा पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

13 mins ago | Bharat Mandapam

BRICS सम्मेलन 2026: पीएम मोदी की मेजबानी में नई दिल्ली बनेगा ग्लोबल सेंटर स्टेज, 12-13 सितंबर को तमाम देशों के नेताओं का लगेगा जमावड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 18वें...

23 mins ago | Bihar Flood 2026

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, गंगा-कोसी-गंडक समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा समेत कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खत...