Print

गुजरात के पोरबंदर हवाईअड्डे पर कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, राहत अभियान जारी  

 गुजरात के पोरबंदर हवाईअड्डे पर रविवार को बड़े हादसे में कोस्ट गार्ड का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। हादसे के बाद पुलिस और राहत कार्यों में जुटी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया है। 

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के पीछे क्या कारण है। अभी इस बारे में कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी। घटना स्थल पर दमकल विभाग और मेडिकल की टीम मौजूद है।

 गत वर्ष 4 नवंबर 2024 को भी भारतीय वायुसेना का एक मिग विमान क्रैश हो गया था

बता दें कि गत वर्ष 4 नवंबर 2024 को भी भारतीय वायुसेना का एक मिग विमान क्रैश हो गया था। यह विमान दुर्घटना उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई थी। दुर्घटना के दौरान पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर आ गया था। दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए थे। गत वर्ष मिग-29 एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का यह दूसरा मामला था। 

पिछले वर्ष रूटीन फ्लाइंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में मिग-29 में तकनीकी खराबी आई थी

इससे पहले उसी वर्ष सितंबर में रूटीन फ्लाइंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस तकनीकी खराबी के बाद विमान क्रैश हो गया था। 2 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर के बावधन बुद्रुक गांव के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...