जीएसटी परिषद ने शीतल पेय और गैर-अल्कोहल पेय पदार्थों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी है। इस फैसले से कोका-कोला, पेप्सी जैसे लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य मीठे पेय महंगे हो जाएंगे। नई दरें 22 सितंबर 2025 से, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।

कार्बोनेटेड पेय पर जीएसटी 28% से बढ़ाकर किया 40%

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्बोनेटेड पेय पदार्थों और फलों के रस वाले कार्बोनेटेड पेय पर जीएसटी दर को 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त चीनी, मीठे पदार्थ या स्वाद वाले सभी गैर-अल्कोहल पेय पदार्थों पर भी जीएसटी दर 18% से बढ़ाकर 40% की गई है।

फलों के रस आधारित पेय पर राहत

हालांकि, फलों के गूदे या रस आधारित पेय (कार्बोनेटेड को छोड़कर) पर जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। यह कदम उपभोक्ताओं को कुछ राहत प्रदान करेगा।

स्वास्थ्यवर्धक पेय को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम

जीएसटी दरों में इस वृद्धि से कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य मीठे पेय पदार्थों की कीमतों में उल्लेखनीय इजाफा होगा, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। परिषद का यह फैसला कर संग्रह बढ़ाने और स्वास्थ्यवर्धक पेय को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...