29/12/24 | 9:55 am | Cold wave in Delhi | snowfall

Print

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद ठंड में बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में सर्दी का असर साफ दिखने लगा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए शीतलहर, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सप्ताह तक मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा। आज रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इन इलाकों में सड़कें बंद हो गई हैं और तापमान शून्य से नीचे चला गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह और रात के समय गाड़ियों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन राज्यों में शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है।राजस्थान के माउंट आबू में तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 12:33 pm | Delhi NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। नोएडा समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज क...

31/08/26 | 9:51 am | Delhi NCR Rain

एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज-कल बारिश के आसार; गिरेगा तापमान

मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा ह...