उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी, दिल्ली में AQI में सुधार

उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड का असर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिन तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
इसी क्रम में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में मंगलवार तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

एक्यूआई में सुधार जारी
उधर दिल्ली में कई सप्ताह तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने के बाद इसमें सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 दर्ज किया गया।

राजधानी में शीतलहर का कहर जारी
मौसम में सुधार के बावजूद राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है। वहीं इसके साथ घना कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे से दिल्‍ली में कई जगह विजिबिलिटी काफी कम थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान
दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। आईएमडी के पूर्वानुमान में मुख्य रूप से साफ आसमान की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें कहा गया है कि शाम और रात के दौरान धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

बारिश से वायु गुणवत्ता बेहतर
उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण हाल ही में हुई बारिश ने वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके मद्देनजर, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 12 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत स्टेज 3 प्रतिबंध हटाने की घोषणा की। हालांकि, वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के लिए स्‍टेज 1 और 2 उपाय प्रभावी रहेंगे।

स्टेज 3 प्रतिबंधों को हटाने से ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू
स्टेज 3 प्रतिबंधों को हटाने से निजी निर्माण कार्य शुरू हो गए है। स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए नियमित ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं। और बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों को बिना किसी प्रतिबंध के चलाने की अनुमति मिल गई है। इसके अतिरिक्त, गैर-आवश्यक बीएस-4 डीजल से चलने वाले मध्यम माल वाहनों (एमजीवी) को अब चलाने की अनुमति है।

वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कमजोर होने के साथ आईएमडी ने 14 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है, साथ ही कहा है कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं वापस आने वाली हैं, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...