कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती, नई कीमतें आधी रात से लागू 

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की घोषणा की है। नई कीमतें आधी रात से लागू हो गई हैं, जिसके तहत दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1665.00 रुपये से घटकर 1631.50 रुपये हो गई है। 

होटल और रेस्टोरेंट को मिलेगी राहत

इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जो बड़े पैमाने पर कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग करते हैं। 

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ओएमसी ने घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है।

कीमत में कटौती का प्रभाव

विशेषज्ञों का मानना है कि रेस्टोरेंट और खानपान सेवाओं की लागत कम होने से होटल, रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन या सेवाओं की कीमतें कम हो सकती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...