सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडेर, 14.50 रुपये से लेकर 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक कीमत में की गई कमी 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज गुरुवार को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती

गैस की कीमत तय करने के लिए हर महीने की शुरुआत में होने वाले रिवीजन के बाद कॉमर्शियल गैस की कीमतों में आज 14.50 रुपये से लेकर 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कमी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है।

पिछले दो महीने में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 55.50 रुपये की कटौती हुई

कीमत में की गई कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए 1,747.50 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा, जबकि अप्रैल के महीने में इस सिलेंडर के लिए 1,762 रुपये और उसके पहले मार्च के महीने में 1,803 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। इस तरह पिछले दो महीने में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 55.50 रुपये की और एक महीने में 14.50 रुपये की कटौती हुई है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में की गई कटौती के बाद अब कोलकाता में इसकी कीमत 1,868.50 रुपये से घट कर 1,851.50 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में आज से ये सिलेंडर 1,713.50 रुपये की जगह 1,699 रुपये के भाव पर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1,921.50 रुपये से कम होकर 1,906 रुपये हो गई है। 

RELATED ARTICLES

10 mins ago | AI cooperation

साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी होगी और मजबूत

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और मजबूत सप्लाई चेन के क्षेत्र में द्...

27 mins ago | Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

दिनेश शर्मा ने आज मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 14वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ...

40 mins ago | External Affairs Minister Jaishankar

ICWA की सिल्वर जुबली पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले-भारत अब वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा विचार

नई द‍िल्‍ली के मंडी हाउस स्‍थित विवेक ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के त...