केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन पर रवाना हुए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को बधाई दी है। एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग के बाद जितेंद्र सिंह ने अपने पहले रिएक्शन में कहा कि वास्तव में यह भारत के लिए गर्व का क्षण है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “बधाई हो ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला। आप अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वास्तव में ये भारत के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से शुरू किए गए सुधारों के बाद इसरो के बढ़ते वैश्विक सहयोग ने भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित कर दिया है।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुभांशु शुक्ला को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एक ऐतिहासिक क्षण! ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उनके मिशन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 140 करोड़ सपने आपके साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगे। आपको और आपके क्रू मेंबर्स को शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी शुभांशु शुक्ला को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “140 करोड़ सपनों की उड़ान। 41 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी पूरी टीम को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं।”

एक्सिओम-4 मिशन को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए बुधवार को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में कॉम्प्लेक्स 39ए से लॉन्च किया गया। एक्सिओम-4 मिशन ने भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:01 बजे अपना सफर शुरू किया। शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री 14 दिनों तक के मिशन के लिए स्पेस स्टेशन पर गए हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों के एक्सिओम-4 मिशन के कई घंटों का सफर तय करने के बाद गुरुवार शाम तक स्पेस स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है। नासा ने एक पोस्ट में लिखा, “एक्सिओम-4 मिशन के चार सदस्यीय दल में यूरोपियन स्पेस एजेंसी और इसरो के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। एक्सिओम स्पेस का चौथा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन गुरुवार, 26 जून को स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाला है।” (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...