8 जून को कांग्रेस ने बुलाई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

 

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक को लेकर आज (गुरुवार) एक पत्र भी जारी किया है।

इस पत्र के मुताबिक कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक 8 जून शनिवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होगी। कांग्रेस मुख्यालय में इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

इससे पहले इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने नई दिल्ली में बैठक की। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी और पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के साथ बैठक की। ये बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया ब्लॉक द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर अपनी पहली गठबंधन बैठक आयोजित करने के एक दिन बाद हुईं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...