प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने आज (शुक्रवार) अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बता दें कांग्रेस पार्टी ने इसे ”न्याय पत्र” नाम दिया है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया गया।

पांच न्याय और 25 गारंटी का किया वादा

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय और 25 गारंटी का वादा किया है। घोषणा पत्र ने पार्टी के पाँच न्याय हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याया को शामिल किया गया है।

घोषणापत्र को लेकर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष ?

इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में न्याय के दस्तावेज के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पाँच पिलर्स पर ध्यान केंद्रित किया गया था। यात्रा के दौरान युवा न्याया किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई थी। जहां कहीं भी हम गए इन न्याय की बात हमने की थी और इसकी गारंटी भी हमने दी है।

आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा इन पाँच पिलर्स में से 25 गारंटी निकलती है। हमारे घोषणापत्र में 25 गारंटी में किसी ने किसी को लाभ मिलने की बात है और इसके लिए जो हम पहले से ही करते हुए आए हैं उसका भी उल्लेख किया है।

पार्टी का घोषणापत्र जनता की आवाज

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र जनता की आवाज है। उन्होंने कहा ये घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने नहीं बनाया, ये घोषणापत्र हिंदुस्तान की जनता ने बनाया है। हमने सिर्फ इसको लिखा है। हजारों लोगों से बात करके हमने इसको लिखा है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5519147
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024