संविधान दिवस 2025 : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने संविधान निर्माताओं को याद किया

भारत के 76वें संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “उन सभी महान व्यक्तियों को करोड़ों सलाम जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत और जीवंत बनाने में योगदान दिया।” उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांत को उजागर करते हुए कहा, “हमारा संविधान तय करता है कि देश में सभी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय मिले और उनके विश्वास, धर्म और पूजा की स्वतंत्रता सुरक्षित हो।“

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार साझा किए और एक्स पर लिखा, “इस संविधान दिवस पर, हम उन दूरदर्शियों का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे लोकतंत्र को आकार दिया और इसके आदर्शों को ईमानदारी और एकता के साथ बनाए रखने का हमारा कर्तव्य दोहराते हैं।” इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में संविधान का प्रस्तावना सामूहिक रूप से पढ़कर समारोह मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय पर्यावरण सचिव तन्मय कुमार ने किया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रालय के कर्मचारी उपस्थित रहे और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी।

समारोह के दौरान सचिव तन्मय कुमार ने #EkPedMaaKeNaam अभियान के तहत एक पौधा भी लगाया, जिससे प्रत्येक नागरिक के पर्यावरण संरक्षण के मौलिक कर्तव्य को उजागर किया गया। देशभर में मंत्रालय के सभी संगठन, संस्थान और कार्यालयों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठान किया और वेबिनार, कार्यशालाओं और ऑनलाइन क्विज जैसी गतिविधियों में भाग लेकर भारत के 76वें संविधान दिवस को मनाया। -(PIB)

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...