अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंट डाउन शुरू, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज रात अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के 19वीं सदी के लॉन एलिप्से पर खड़ी होकर घेरेंगी। एलिप्से को अमेरिका में राष्ट्रपति पार्क के नाम से भी जाना जाता है। कमला हैरिस के संबोधन पर दुनियाभर की नजर है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस ‘एलिप्से’ से अमेरिकियों से देश के हाल के अतीत पर विचार करने का आग्रह करेंगी। वह अपने संबोधन में जनता का ध्यान 6 जनवरी, 2021 की घटना पर आकर्षित करेंगी। यह वही घटना है जिसके लिए ट्रंप की जमकर आलोचना हुई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी तारीख को अपने समर्थकों से लॉन एलिप्से से कैपिटल तक मार्च करने का आग्रह का किया था। इस दौरान हुए दंगे के कारण उनकी जमकर फजीहत हुई। इतिहास में सनद है कि उन्होंने पिछले चुनाव को पलटने की कोशिश की।

एलिप्से को अमेरिका में राष्ट्रपति पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह 52 एकड़ में फैला है और व्हाइट हाउस के ठीक दक्षिण में है। इस पार्क तक फुटपाथ के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। एलिप्स विजिटर मंडप 15वीं स्ट्रीट और ई स्ट्रीट पर स्थित है। यह एक बड़ा अंडाकार आकार का मैदान है।

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...