देश के छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

देश के छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इनमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा की आठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए चुनाव के लिए आज शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। आज ही बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना है। बिहार में भी मतगणना आरंभ हो चुकी है। 

इन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, -जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट के लिए आज शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।

उपचुनाव में बडगाम सीट सबसे अधिक चर्चा में 

उपचुनाव में जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट सबसे अधिक चर्चा में रही है। यहां उपचुनाव मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद कराया गया। 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दो सीटों गांदरबल और बडगाम से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांदरबल सीट बरकरार रखते हुए बडगाम से इस्तीफा दे दिया। बडगाम से 20 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगा महमूद, पीडीपी ने आगा सैयद मुंतजिर और भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने सैयद मोहसिन पर दांव लगाया है। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

59 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...