Print

दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व को जाता है: तेजिंदर सिंह बग्गा

भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दिया है। इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी के संदर्भ में कहा कि अगर उस पार्टी का कोई भी नेता हमारे साथ आना चाहता है, तो उसका स्वागत है। 

भाजपा को किसी भी पार्टी से मदद की जरूरत नहीं

उनकी जीत में कांग्रेस के योगदान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी की भी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कभी एक होती है, तो कभी अलग हो जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि इस चुनाव के बाद ये दोनों फिर से एक हो जाएं। लिहाजा इन दोनों की मौजूदा स्थिति के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

दिल्‍ली चुनाव में ‘शीश महल’, प्रदूषण और भ्रष्‍टाचार का मुद्दा छाया रहा  

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अनेक मुद्दे रहे। इसमें ‘शीश महल’, प्रदूषण, कोविड के दौरान दिल्ली की स्थिति, जिसे लेकर लोगों में खासा नाराजगी रही, इन सभी मुद्दों की दिल्ली चुनाव में काफी अहम भूमिका रही। जब उनसे पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं?, तो उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे साथ शामिल होना चाहता है, तो वह हो सकता है, उनका स्वागत है।

दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार शून्य के स्कोर पर

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है या जीत चुकी है। उधर, कांग्रेस की बात करें, तो यह पार्टी दिल्ली में लगातार तीसरी बार शून्य का स्कोर बनाती दिख रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर दिल्ली में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस प्रदर्शन से यह जाहिर होता है कि हम दिल्ली की जनता के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में विफल रहे। शायद हम दिल्ली में अच्छी सरकार नहीं बना पाएंगे। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...