भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

https://x.com/MEAIndia/status/1833031267476275453

यहां पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर और हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। 

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर होनी है चर्चा

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा होनी है। बता दें यह क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है। वह कल नई दिल्ली पहुंचे।

क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया साथ

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी अगवानी की। क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। वो मंगलवार को एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने मुंबई जाएंगे।

क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को करेगी और मजबूत

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने किया था यूएई का दौरा

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई का दौरा किया था। उन्होंने भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों पर यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा की और आठ समझौतों के आदान-प्रदान के साक्षी बने थे। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...