कच्चा तेल 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

इजरायल-ईरान की जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड उछल कर 75 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

ब्रेंट क्रूड की कीमत में 1.04 फीसद और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 1.17 फीसदी का उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.77 डॉलर यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 73.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.82 डॉलर यानी 1.17 फीसदी की उछाल के साथ 70.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

34 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...