Print

इजरायल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, भारत में स्थिर

इजरायल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य करीब 2.30 प्रति डॉलर से घटकर 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 2.27 डॉलर यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 75.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 2.18 डॉलर यानी 2.95 फीसदी लुढ़ककर 71.65 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

20 hours ago | 3 day ceasefire Russia Ukraine May 9 10 11

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्ध विराम पर...

08/05/26 | 10:28 pm | External Affairs Minister S Jaishankar

भारत-सूरीनाम साझेदारी कृषि, विकास और सहयोग की नई पहल : एस. जयशंकर

सूरीनाम देश के दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वा...