कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के करीब, निवेशक सतर्क

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बने रहना और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर आवाजाही बंद रहना है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का दाम 0.82 प्रतिशत बढ़कर 99.29 डॉलर प्रति बैरल और डबल्यूटीआई क्रूड का दाम 1.15 प्रतिशत बढ़कर 90.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

इससे पहले के सत्र में कच्चे तेल की कीमत में 3 प्रतिशत के आसपास की बढ़ोतरी देखी गई थी। हालांकि, सुबह 11:21 पर भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर क्रूड ऑयल का फ्यूचर्स 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,314 रुपए पर था।

ट्रंप द्वारा ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की घोषणा के बाद बाजार का रुख सतर्क बना रहा, क्योंकि नौसैनिक नाकाबंदी जारी है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आवाजाही बंद है।

वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ‘आर्थिक रूप से ढह रहा है’ और ‘प्रतिदिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान उठा रहा है’, साथ ही उन्होंने कहा कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलने के लिए उत्सुक है।

 एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

40 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...