Print

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल 6% उछला, ब्रेंट 80 डॉलर के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल कीमतों में बुधवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने को माना जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर ताजा हमले के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समाप्त हो गया है।  

कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 6.52 प्रतिशत या 4.69 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 6 प्रतिशत या 4.85 प्रतिशत बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

नाटो समिट के दौरान अंकारा में बोलते हुए, ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ रात में नए हमले किए। उन्होंने कहा कि ये हमले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में किए गए थे।

उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से, यह सब खत्म हो चुका है। मैं अब उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता। वे घटिया लोग हैं… वे बीमार मानसिकता वाले लोग हैं। उन्हें बीमार मानसिकता वाले लोग ही चलाते हैं। वे क्रूर और हिंसक लोग हैं और अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो वे उसका इस्तेमाल कर लेते। जहां तक मेरी बात है, यह सब खत्म हो गया है।”

ट्रंप ने आगे कहा, “हम कोई समझौता करते हैं… सब सहमत हो जाते हैं। कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। हम समझौता करते हैं। वे बाहर जाकर प्रेस से बात करते हैं। वे कहते हैं कि हमने तो इस बारे में कभी बात ही नहीं की। उनमें कुछ गड़बड़ है। वे सनकी हैं। मेरे हिसाब से, यह सब खत्म हो चुका है।”

ट्रंप ने ईरानी नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे अब तेहरान के साथ बातचीत नहीं करना चाहते और भविष्य में किसी भी समझौते की संभावना पर संदेह व्यक्त किया।

उनकी ये टिप्पणियां होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आईं। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल परिवहन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज वृद्धि ने निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया और भारतीय शेयर बाजारों में व्यापक बिकवाली देखी गई।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

35 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...